मदूराई में दो जैन साध्वीयों का अकस्मात में काल धर्म
This is Young Jain Confrence News Channel Blog Spot .
Our Contect Add: youngjainconfrence@gmail.com
Photo by Google.
मुंबई, रिपोर्ट: स्पर्श देसाई.
खतरगच्छ संप्रदाय के दो शाध्वीजीयों दिनांक 3 मई को मदुराई से 9 किलोमीटर चेन्नई विहार करते हुए अकस्मात में काल धर्म हो गया था ।
मिली हुई जानकारी के अनुसार खतरगच्छ के मणिप्रभसूरीश्र्वरजी आज्ञानुवर्ती मंजुलाश्रीजी आदी पांच साध्ववीजी तामिलनाडु के मदूराई से चैन्नई की और विहार कर रही थी । तब नेशनल हाईवे-7 पर रोड़ पर पार्क की एक जीप को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी थी । इसी हादसे में जीप उलटी हो गई थी । उस जीप की बगल में बैठकर स्वाध्याय कर रही साध्वी प्रियदर्शिताश्रीजी और सुदर्शिताश्रीजी को कूचल डाला था । वही पर ही उन दोनों साध्वीयों का कालधर्म हो गया था और साथ में व्हिलचेयर पर विहार कर रही मंजुलाश्रीजी को भारी चोट पहूंची थी । जबकी सम्यकनिधीश्रीजी के लैफ्ट कंधे की हड्डियाँ तूट गई थी ।
विहार कर रही साध्वीयोंजी ने थोड़े से प्रकाश में, प्रात:काल में थोडा दिन निकले बाद आगेका विहार करने हेतु वो सडक से सटी जीप के उस पार जाकर बैठ गई थी और स्वध्याय करने लगी थी और यह हादसा हुआ । उसमें जीप उलटी होकर साध्वीजीयों के उपर गिरी थी ।
व्हिल चेयर संचालिका बहनने इस घटना की जानकारी मदूराई के श्रावकों को दी थी । थोड़े ही वक़्त में ताबड़तोड़ श्रावक लोग घटना स्थान पर पहुंचे थे, साथ में पुलिस भी धटना स्थान पर पहुंच गई थी । इसी जगह से पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया था । बस जीप को टक्कर मार कर डिवाइडर पर चड़ गई थी ।
धायल साध्वीजीयों को फौरन मदूराई की वाड़ामलाई अस्पताल में एडमिट कराया गया । मंजुलाश्रीजी साध्वीश्री का स्वास्थ्य अच्छा हैंं, लेकिन सम्यकनिधीजी के कंधे का आँपरेशन करना पडेगा ।
निर्वाण पामी हूई दोनों साध्वीजीयों की पालकी शामको मदूराई में निकाली गई थी ।
इस घटना से जैनों में अफसोस और रोष का माहौल हैं ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √● Yjc /Young Jain Confrence● News Channel के लिए...

Comments
Post a Comment
स्थानकवासी जैनों की अपनी चैनल...