जैन शोश्यल ग्रुप जूहु बीच सेन्टर के 30 साल पूरे होने पर मुंबई जैन पत्रकार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र एन मेहताका पूनम धिल्लोन के हाथों हुआ सम्मान /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
This is "Young Jain Confrence News Channel Blog Spot"
•Report by Sparsh Desai •© Yjc/Young Jain Conference• Photo(s )& video by ... Agency.
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
महानगर मुंबई के शानदार उपनगर शातांक्रुज़ के आजीवासन सभागृह में जै"शोश्यल ग्रुप जूहु बीच सेन्टर" के 30 साल पूरे होने पर संगीतमय शाम और सम्मान समारोह का एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
इस अवसर पर राज्य के केबिनेट मंत्री आशिष शेलार, मुंबई भाजपा सचिव और फिल्म अभिनेत्री पूनम धिल्लोन, आयोजक सी बी शाह, भाजपा लिगल सेल के एडवोकेट अमित मेहता, भारत जैन संस्थान के अध्यक्ष सूरेन्द्र कोठारी, जूहु जैन शोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष अशोक जैसवानी और संगिनी ग्रुप के अध्यक्षा भाविनी मेहता उपस्थित थे ।
प्रस्तुत कार्यक्रम में मुंबई शहर की 10 प्रमुख हस्तीयों के साथ साथ मुंबई जैन पत्रकार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र एन मेहता का सम्मान भाजपा सचिव और फिल्म अभिनेत्री पूनम धिल्लोन के वरद हाथों शाल, श्रीफल, फ्लावर बूके और मोमैंटो से सम्मान हुआ । इस पल को लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अपने ज़ेहन में कैद कर लिया था ।
इस कार्यक्रम में "मीट एंड गीत फेलोशिप" के तहत "डिस्को दीवाने " नामक संगीतमय कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ ।
दूसरे कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस कोड को लेकर करीब 30 पुरस्कार बांटे गए ।
कार्यक्रम की आखिर में देर रात को स्वादिष्ट डीनर का आयोजन हुआ था ।
इस कार्यक्रम को मुंबई की जानी-मानी संस्था" संगिनी ग्रुप" और उस संस्था की अध्यक्षा भाविनी मेहता का पूरा सहयोग मिला था ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Yjc/ Young Jain Conference News Channel• के लिए...

Comments
Post a Comment
स्थानकवासी जैनों की अपनी चैनल...