माटुंगा के कच्छी जैन युवान की लाश मलबार हिल समंदर किनारे से मिली

This is "Young Jain Confrence News Channel Blog Spot" •Report by Sparsh Desai •© Yjc/Young Jain Conference• Photo(s )& video by ...
Photo by Agency.
मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
मुंबई के उपनगर माटुंगा से अपनी वसई की इकाई जाने के लिए निकले कच्छी जैन युवक  हितेन देढिया लाश मलबार हिल समंदर किनारे से मिली हैं ।
इस युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिनांक 19 जूलाई को माटुंगा पुलिस विभाग में लिखवाई गई थी ।
अपनी इकाई जाने निकला यह युवक अचानक लापता हो गया था । वसई में उनकी स्टील के बर्तन बनाने की इकाई हैं ।
यह युवक हितेन देढिया माटुंगा में तेलंग रोड़ स्थित हरि मंगल सोसायटी में अपनी माता, पत्नी जिज्ञा और चार साल के दो जूड़वा बच्चों मायरा और महक के साथ रहता था । वो पढ़ा लिखा आदमी था । उसके बगल के फ्लैट में हितेन देढिया का बड़ा भाई धिरेन देढिया रहता था ।
हितेन देढिया की इस तरह लाश मिलने पर समग्र जैन समाज में सनसनी फ़ैल गई हैं ।

पुलिस विभाग इस केस में तहकीकात में जूटी हैं । पुलिस का मानना हैं कि हितेन देढिया ने वर्ली सीफैस  समंदर किनारे जाकर खुदकुशी कर ली होगी, जिसकी लाश तैरते हुए मलबार हिल समंदर किनारे जाकर पहुंची होगी ।
मगर हितेन देढिया ने खुदकुशी क्यों की? इस बात का जवाब पुलिस विभाग को नहीं मिल रहा और उसने खुदकुशी नहीं की तो क्या उनकी हत्या कर उसकी लाश को समंदर में फेंक दिया था ?।
हालांकि कुछ लोगों के हिसाब से हितेन देढिया कर्ज के बोझ से दबा हुआ था ।
पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Yjc/Young Jain Conference• के लिए...







Comments

Popular posts from this blog

पालीताणा तीर्थ में 85,000 हजार से ज्यादा लोगों ने की छह गांव की जात्रा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

जैन शोश्यल ग्रुप जूहु बीच सेन्टर के 30 साल पूरे होने पर मुंबई जैन पत्रकार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र एन मेहताका पूनम धिल्लोन के हाथों हुआ सम्मान /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुमुक्षु सेवंतीभाई बने मुनिराज श्री साध्यरत्न विजय जी म.सा./ रिपोर्ट स्पर्श देसाई