फलोदी जंक्शन राजस्थान में जैन त्रिदिवसीय शिबीर का आयोजन किया गया/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई/फलोदी,
महानगर मुंबई से "जैन दर्शन स्वाध्याय संध मुंबई "की ओर से फलोदी जंक्शन, राजस्थान में त्रिदिवसीय दिनांक 29 जून से लेकर 1 जूलाई तक जैन शिबीर का आयोजन किया गया था ।जिसका नेतृत्व किया JDSS के दर्शना बहन शेठ और जिज्ञेश भाई संधवी ने । इस शिबीर में मुंबई से करीब 150, अहमदाबाद, बरोड़ा से करीब 50 लोग और कच्छ, काठियावाड़ के भूज,राजकोट ,मोरबी और जामनगर से 25 लोग जूडे थे । मतलब कुुल 225 शिबीरार्थी लोग इस शिबीर में जूड़े थे ।
इस वक़्त फलोदी में राई का बाग के "धर्म का बाग के उपाश्रय " में बिराजित ज्ञान गच्छाधिपति रत्न श्रृतधर 1008 पू.श्री प्रकाश चन्द्र मुनी जी आदि ठाणा 10 और पूज्य राजीमतीजी महासतिजी, पू.चेतनाजी महासतिजी आदी ठाणा 10 की निश्रा में सब शिबीरार्थी लोगों ने उनके व्याख्यान एवं प्रश्रोतरी का लाभ लिया । साथ में पोषा, संवर, पोरशी, सामायिक, प्रतिक्रमण और पौषध कर धर्म में स्थिर हुए ।
इन सभी शिबीरार्थीयों को "ओसवाल न्याति के नोहरे"में ठहराया गया था । फलोदी वर्धमान स्थानकवासी जैन संध के प्रमुख रमेशजी छल्लानी, सुनिल बूरड एवं मांगीलाल बोरड़ियाने सब शिबीरार्थी लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा था । शिबीर के आखरी दिन वरिष्ठ शिबीरार्थीयों का अभिवादन किया गया था ।
इन्ही दिनों में राजस्थान में बारिश नहीं होने से यहां का तापमान दिन में 42 डिग्री सेल्सियस और रात को न्यूनतम तापमान 39 सेल्सियस रहता था । ऐसी भयानक गर्मी में भी सभी शिबीरार्थीयों ने तप आराधना की थी । फलोदी श्री संध ने ऐसे तापमान में भी धर्म भावना रखने वाले सभी शिबीरार्थीयों को धन्यवाद किया था ।
आखिर में यह शिबीर के समापन के बाद सभी शिबीरार्थी लोग फलोदी,ओशिया, मन्डोर और जोधपुर घूमें थें । जोधपुर में पू.ताराचंदमुनी के सुशिष्य शालिभद्र जी महाराज साहेब के दर्शन किए थे ।
इस शिबीर में हमारे जैन पत्रकार स्पर्श देसाई भी जूड़े थे और उन्होंने भी तप आराधना की थी ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Yjc/Young Jain Conference•के लिए...
फोटोज: एजेंसी और अतुल देसाई




Comments
Post a Comment
स्थानकवासी जैनों की अपनी चैनल...